आप क्या कर सकते हैं?
किसी भी अन्य मैकेनिकल डिवाइस की तरह, एयर कूलर में भी टूट-फूट हो सकती है। कभी-कभी, आपको अपने एयर कूलर में आई किसी समस्या को ठीक करने की ज़रूरत पड़ सकती है। हमारे कस्टमर केयर को कॉल करने से पहले, कृपया अपनी समस्या/शिकायत नीचे दर्ज करें, ताकि आप देख सकें कि क्या आप उस समस्या को खुद ही हल कर सकते हैं।
ओडोर और ह्यूमिडिटी
एयर कूलर से आने वाली अजीब गंध, या तो उसमें जमा हुए पानी या फिर पैड्स पर फफूंदी जमने का नतीजा होती है। नीचे बताए गए आसान तरीकों को अपनाकर आप इस समस्या को खुद ही ठीक कर सकते हैं।

पानी नियमित रूप से बदलें।

फफूंदी से बचने के लिए कूलिंग पैड्स को साफ रखें। इससे बदबू रोकने में मदद मिलेगी।

कूलिंग पैड को साफ करने के लिए, कूलर का प्लग निकाल दें और एक पाइप की मदद से बाहर की तरफ से कूलिंग पैड पर कम दबाव वाला पानी डालें।

पैड को साल में कम से कम एक या दो बार साफ़ करें।